कोटा/राजस्थान। पत्रकार हितों की रक्षा एवं पत्रकारों के सामाजिक, आर्थिक और व्यावसायिक उत्थान के लिए कार्यरत एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट्स (भारतीय पत्रकार संघ AIJ) ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश गांधी को संगठन का राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।
यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सोनवणे के निर्देशानुसार की गई है। नियुक्ति पत्र जारी करते हुए राष्ट्रीय संगठन महासचिव विनोद सोलंकी ने विश्वास व्यक्त किया कि रमेश गांधी के नेतृत्व में संगठन राजस्थान में और अधिक सशक्त होगा तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा एवं संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
रमेश गांधी लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से प्रदेशभर के पत्रकारों में हर्ष का माहौल है। पत्रकार साथियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। संगठन ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में राजस्थान के पत्रकारों को एक मजबूत मंच मिलेगा तथा पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। रमेश गांधी को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पत्रकार जगत एवं शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।







