अयोध्या में अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच गया है, नौतपा मौसम की बेरुखी से अयोध्या में बालक राम की सेवा में बदलाव किया गया है, उन्हे बेहतरीन हल्की कड़ाई किए हुए सूती वस्त्र पहनाए गए, पुजारी संतोष कुमार तिवारी के अनुसार प्रभु को रोज दही या लस्सी के साथ मौसमी रसीले, लीची खरबूजा तरबूज आदि का भोग लगाया जाता है, रामलाल के लिए नया एसी आ गया है, जो जल्द ही गर्भ गृह में लगाया जाएगा, अभी यहां पर कूलर लगा हुआ है





