भारत सिंह चौहान
कोटा। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन ने समाजसेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कोटा निवासी निकुंज जैन पाटनी को फेडरेशन के निर्देशक मंडल का सदस्य नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी द्वारा जारी किया गया।
फेडरेशन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में निकुंज जैन पाटनी की सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता, नेतृत्व क्षमता तथा संगठन के प्रति समर्पित कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
उल्लेखनीय है कि निकुंज जैन पाटनी गत दो वर्षों तक दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ‘अतिवीर’ कोटा के अध्यक्ष पद पर रहते हुए विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा गतिविधियों का सफल संचालन कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में संगठन ने कई जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचा।
फेडरेशन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि निकुंज जैन पाटनी के अनुभव, सक्रियता एवं संगठनात्मक कौशल का लाभ निर्देशक मंडल को मिलेगा तथा उनके सहयोग से फेडरेशन के सामाजिक एवं सेवा कार्यों को नई दिशा प्राप्त होगी।





















