राउंड टेबल 281 ने सरकारी विद्यालय में करवाया शौचालय ब्लॉकों का नवीनीकरण, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर स्वच्छता सुविधा
-भारत सिंह चौहान
कोटा। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए कोटा राउंड टेबल 281 द्वारा फ्रीडम थ्रू एजुकेशन (FTA) परियोजना के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डीआईईटी परिसर, बृजराजपुरा-द्वितीय में छात्र एवं छात्राओं के शौचालय ब्लॉकों का नवीनीकरण कराया गया। लगभग 2 से 3 लाख रुपये की लागत से पूर्ण किए गए ।राउंड टेबल 281 के चेयरमैन सिद्धार्थ पोद्दार ने कहा कि परियोजना के तहत विद्यालय के बालक एवं बालिका दोनों शौचालय ब्लॉकों का व्यापक स्तर पर जीर्णोद्धार किया गया। नवीनीकरण कार्य से विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
राउंड टेबल 281 के चेयरमैन सिद्धार्थ पोद्दार ने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छ एवं सम्मानजनक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी उतना ही आवश्यक है। कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन सारांश मित्तल, एरिया चेयरमैन धर्मवीर पंड्या, करण पंड्या, तरुण जैन एवं ऋषि जैन सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

















