Tuesday, July 28, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कांग्रेस राहुल गांधी को भी कोटा-बूंदी से लडाये, तो भी भाजपा ही जीतेगी – अरविन्द सिसोदिया

कोटा। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के कोटा में दिए गए बयानों के उत्तर में भाजपा कोटा संभाग मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया ने करारा जबाब देते हुये कहा है कि, ” राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की किसी बात को जनता गंभीरता से नहीं लेती, क्योंकि वे राजस्थान की जनता द्वारा कान पकड़कर सिंहासन से उतारे गए गहलोत मंत्रिमंडल के नौकरी चोर मंत्री रहे हैं।”

संभाग संयोजक सिसोदिया नें कहा कि ” डोटासरा उसी कांग्रेस से हैँ जिसकी गहलोत सरकार लोकभवन के बजाएँ फाइव स्टार होटल के बंद कमरों से चलती थी, जिसके विधायक इस्तीफे देकर अपने ही आलाकमान का बहिस्कार और ब्लेकमेल करते थे। यह उसी कांग्रेस से हैँ जिसमें उपमुख्यमंत्री को नाकारा और निकम्मा कहा जाता था। इन्हें इनके अजूबेपन के कारण ही जनता नें सत्ता से बाहर कर राजनीती में उल्टा लटका दिया। अब इन्हें हर चीज उल्टी दिखती है।”

सिसोदिया ने कहा कि, “कांग्रेसजन हाइकमान में अपने नंबर बढ़ाने के लिए भाजपा नेताओं के विरुद्ध बिना सिर पैर की अपमान और अहंकार की भाषा बोलना फैसन बन गया हैं, जिसे जनता अच्छी तरह समझती है।”

उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस कोटा-बूंदी से जीतने का स्वप्न भूल जाए। यहाँ से कांग्रेस सर्वेसर्वा राहुल गांधी को भी चुनाव लड़वा लें, तो भी भाजपा जनविश्वास ही जीतेगा ।”

सिसोदिया ने कहा कि, “कांग्रेस के आयोजन मंच पर स्थानीय कोटा शहर और कोटा देहात, दोनों जिला अध्यक्षों की अनुपस्थिति ही बता रही है कि कांग्रेस पार्टी अंदर से कितनी खोखली है। इसी फूट से ध्यान हटानें के लिए “थोथा चना बजे घना ” जैसी स्थित डोटासरा की है। ” उन्होंने कहा कि ” पूत के पाँव पालने में ही दिखाई दे जाते हैं। चुनाव जीतना तो दूर, कांग्रेस अपने नेताओं को एक मंच पर भी एक जुट नहीं कर पा रही है।”

उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस पूरे देश में अपना जनविश्वास खो चुकी है। उसकी मुस्लिम लीग जैसी स्थिति पूरी तरह एक्सपोज हो चुकी है और वह अपने तुष्टिकरणवादी व्यवहार के कारण पूरी तरह अस्वीकृत हो गईं है।”

मीडिया संयोजक सिसोदिया ने कहा कि, “अगले चुनावों में भी कांग्रेस का राजस्थान में स्कोर एक अंक में ही सिमटने वाला है। उनकी बदतमीजी और अपमानजनक भाषा ही उन्हें जीरो पर लाने के लिए पर्याप्त है।”

सिसोदिया ने कहा कि, “कांग्रेस नेतृत्व को जनता को गुमराह करने और भाजपा के विरुद्ध अनर्गल बयानबाजी करने के बजाय अपने शासनकाल के काले कारनामों का ध्यान करना चाहिए। ” उन्होंने कहा कि ” राजस्थान की जनता ने कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, पेपर लीक और तुष्टिकरण की राजनीति को भली-भांति देखा है। यही कारण है कि जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया और आज भी प्रदेश में कांग्रेस के प्रति लगातार अविश्वास बढ़ रहा है।”

उन्होंने कहा कि, “भाजपा विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के मुद्दों पर जनता के बीच मजबूती से खड़ी है तथा आने वाले सभी चुनावों में जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ रहेगा।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles