Monday, May 25, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नयापुरा चौराहा व्यापार संघ की सामान्य बैठक संपन्न 

कोटा/शनिवार को जैन रेस्टोरेंट, नयापुरा चौराहा पर व्यापार संघ की एक सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक व्यापार संघ अध्यक्ष मुकेश चावला , उपाध्यक्ष सुरेश लोधा एवं सचिव जितेन्द्र जी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें व्यापारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में निम्न विषयों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ —

🔹 अग्निशमन विभाग द्वारा अग्निशमन यंत्र लगवाने के लिए बनाए जा रहे दबाव को लेकर सभी व्यापारियों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि इस विषय पर अग्निशमन विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर उचित निर्णय लिया जाएगा।

🔹 नयापुरा चौराहे स्थित सार्वजनिक शौचालय की नियमित एवं सुचारु सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया गया।

🔹 स्वामी विवेकानंद सर्कल पर बंद पड़े लाइट फव्वारों को पुनः चालू करवाने हेतु K.D.A में शिकायत दर्ज करवाने का निर्णय लिया गया।

🔹 Vijay Maheshwari द्वारा महेश्वरी बीकानेर होटल के पास एक वॉटर कूलर लगवाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसमें वॉटर कूलर के लिए आवश्यक कनेक्शन की जिम्मेदारी भी उन्होंने स्वयं देने की सहमति दी।

इसके अतिरिक्त भी व्यापारियों की सुविधाओं एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित व्यापारियों का व्यापार संघ द्वारा हार्दिक आभार व्यक्त किया जाता है कि आपने अपना अमूल्य समय निकालकर बैठक में सहभागिता निभाई एवं अपने सुझाव प्रदान किए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles