Wednesday, August 26, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

23 नवंबर को होगा अग्रवाल समाज का भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन व्यवस्थाओं पर हुआ मंथन 

कोटा  सोमवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग द्वारा आगामी 23 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर  24 मई  को शाम 5:00 बजे टिलेश्वर भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई l

संभाग महामंत्री संजय गोयल ने बताया कि सम्मेलन हेतु आज शाम 5:00 बजे टीलेश्वर भवन घोड़े वाले बाबा चौराहे पर एक मीटिंग आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी संदीप अग्रवाल चांदीवाला ने कीl

मीटिंग में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए एवं सम्मेलन कों भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं, आयोजन स्थल, पंजीयन प्रक्रिया, अतिथि स्वागत, भोजन व्यवस्था, प्रचार प्रसार एवं सामाजिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया l संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल ने बताया कि संस्था द्वारा दूसरा विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें संस्था का लक्ष्य है कि 21 जोड़ों का प्रयास रहे। अग्रवाल ने बताया की संदीप चांदीवाला ने कहा की सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में सामाजिक समरसता, संस्कार एवं सहयोग की भावनाओं को सुदृढ़ करने का श्रेष्ठ माध्यम हैl सभी सदस्यों से तन -मन -धन से सहयोग कर सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान कियाl

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सम्मेलन को सफलता हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत किये तथा उन्हें संस्था द्वारा विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईl समिति अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि शीघ्र ही सम्मेलन से संबंधित विभिन्न उप समितियां का गठन कर कार्यों को गति प्रदान की जाएगी l महामंत्री रूपा अग्रवाल एवं संभागीय महिला अध्यक्ष किरण अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन की प्रचार-प्रसार पूरे हाड़ौती के अलावा राजस्थान एवं सभी राज्यों में चालू कर दिया गया है ।

महिला अध्यक्ष कमला मित्तल ने बताया कि आज के कार्यक्रम में रामनिवास जी गर्ग, राजेंद्र अग्रवाल, कंसुआ उद्योग क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, जिला सम्मेलन के पूर्व महामंत्री पी पी गुप्ता, संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, समाज सेवी ललित अग्रवाल, संभागीय उपाध्यक्ष डॉ राहुल मित्तल, आर के गोयल, सत्यनारण गुप्ता, भँवर अग्रवाल,ललित किशोर अग्रवाल, परमानंद अग्रवाल, आर के गोयल, कृष्ण अग्रवाल,दिनेश अग्रवाल, संजय गुप्ता, नवीन अग्रवाल, पवन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल,

संगीता गर्ग, नीरू अग्रवाल, भारती जैन, अनिता अग्रवाल, ममता मित्तल, लक्ष्मी गुप्ता, अनिता गुप्ता, आशा अग्रवाल,रेखा जैन, राखी बंसल एवं संस्था के सम्मानीय सदस्य एवं पदाधिकारी की उपस्थिति में मीटिंग सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles