Wednesday, August 26, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष में रक्तदान शिविर बना सेवा का उत्सव , भीषण गर्मी में 59 यूनिट रक्तदान

भारत सिंह चौहान

बारां। भीषण गर्मी के बावजूद बारां जिले के पाठेड़ा क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं ने मानव सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उत्साहपूर्वक 59 यूनिट रक्तदान किया। बारां ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अंतर्गत शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर कोटा-बारां, हनुमान क्लब पाठेड़ा तथा रक्तकोष फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान दिनभर क्षेत्र में उत्साह और चहल-पहल का माहौल बना रहा।

शिक्षा सहकारी सभा के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध करवाना तथा युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्मचारी महासंघ के प्रदेश सहमंत्री नंदलाल केसरी थे। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं की सराहना की और कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों की जिंदगी बचाने में सहायक होता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा एवं शिक्षक कल्याण परिषद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद प्रजापति ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में बंकट व्यायामशाला बारां के अध्यक्ष भुवनेश सोनी तथा ब्लड बैंक के डॉ. प्रदीप नागर उपस्थित रहे। इस अवसर पर रक्तकोष फाउंडेशन के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण मीणा, जिला ब्रांड एम्बेसडर संजय मेघवाल, भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश केरवालिया, पूर्व उप सरपंच राकेश नागर, बारां तहसील अध्यक्ष भवानी सुमन, छबड़ा तहसील अध्यक्ष जुगल नागर, वार्ड सदस्य हेमराज राठी एवं समाजसेवी किशन पांचाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

शिविर में रक्तदाताओं का माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। पहली बार रक्तदान करने वालों में सोनम मेघवाल, अंतिमा सुमन, विशाल गुर्जर, करण प्रजापति, हेमराज सुमन, उदय मालव और रोहित बैरवा विशेष रूप से शामिल रहे। युवाओं ने रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने का संकल्प लिया।

शिविर संयोजक यशवंत सुमन ने बताया कि आयोजन की व्यवस्थाओं में भुवनेश नागर, कमलेश चौधरी, उमेश सुमन, पवन सुमन, अश्वनी नागर, भरत चौधरी, दुष्यंत वैष्णव, पंकज नागर, प्रवीण सुमन, लोकेश सुमन एवं पंकज वैष्णव सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया। रक्त संग्रहण का कार्य सरकारी ब्लड बैंक की टीम ने डॉ. प्रदीप नागर के सानिध्य में संपन्न किया। अंत में शिविर संयोजक यशवंत सुमन ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles