कोटा। अखिल भारत भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं समाज कल्याण संस्थान की जिला कोटा इकाई की प्रथम बैठक रविवार को स्वर्ण रजत मार्केट में आयोजित की गई। बैठक प्रदेश संयोजक के दिशा-निर्देश एवं श्याम बिहारी दिनकर के निर्देशन में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता संस्थान के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एवं शहर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं समाजसेवी पुरन चन्द सोनी ने की। इस दौरान जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां घोषित की गईं।
कार्यकारिणी में धीरज शर्मा एवं हेमंत सिंह गुर्जर को उपाध्यक्ष, श्यामसुंदर शर्मा को महामंत्री, मयूर को सह महामंत्री, टीकम यादव को कोषाध्यक्ष, मनीष अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष, राम सोनी को कार्य योजना मंत्री, राम शर्मा कापरेन को सांस्कृतिक मंत्री, अशफाक अंसारी को मीडिया प्रभारी, दीपांशु शर्मा को सूचना प्रसारण मंत्री, मनीष सोनी को कार्यालय मंत्री तथा चेतन सामरिया को सह कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर पुरन चन्द सोनी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाना एवं सामाजिक कल्याण के कार्यों को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।






