Monday, October 12, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

 महिलाओं के छोटे – छोटे प्रयासों एवं भागीदारी से मोदी जी के विकसित भारत का होगा सपना साकार – शमा गुप्ता 

भारत सिंह चौहान

कोटा/कोटा के सुभाष नगर क्षेत्र में महिलाओं के लिए बजट-फ्रेंडली और ट्रेंडी परिधानों के एक नए सफर की शुरुआत हुई है। शनिवार को ‘अग्रवाल सूट कलेक्शन’ का शुभारंभ अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (कोटा जिला महिला अध्यक्ष) शमा गुप्ता द्वारा स्थानीय महिलाओं की उपस्थिति में 334, अग्रवंश विला, सुभाष नगर पर किया गया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है , इनकी भागीदारी बढ़े बिना विकसित भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता।

घर से शुरुआत: सीमित स्टॉक, बेहतर दाम

इस कलेक्शन की संचालिका विल्का अग्रवाल ने बताया कि किफायती दर पर उपलब्ध कराए जाने की दृष्टि से ख़र्चों में कटौती करते हुए बिना किसी भव्यता के घर से ही स्टोर के रूप में संचालित किया जाएगा। उनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कम बजट में अच्छा और आरामदायक फैशन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा:

“चूँकि हम इसे घर से ही ऑपरेट कर रहे हैं, इसलिए हमारे यहाँ शोरूम, भारी विज्ञापन या किसी मीडिएटर का कोई अतिरिक्त खर्च नहीं है। इन सारे खर्चों की बचत का सीधा फायदा हम कम कीमत के रूप में अपने ग्राहकों को दे रहे हैं।”

चुनिंदा और खास वैरायटी

स्टोर पर बहुत ज्यादा भीड़-भाड़ या भारी स्टॉक रखने के बजाय, केवल चुनिंदा और रनिंग ट्रेंड्स की वैरायटी ही रखी गई है, जिसमें शामिल हैं:

कुर्ती सेट (Kurti Set): त्योहारों और रूटीन वियर के लिए सोबर लुक।

को-ऑर्ड सेट (Co-ord Set): वर्किंग विमेन और गर्ल्स के लिए स्टाइलिश और आरामदायक।

ट्यूनिक (Tunic): डेली वियर के लिए एकदम परफेक्ट।

संचालिका ने बताया कि स्टॉक भले ही सीमित मात्रा में हो, लेकिन कपड़ों की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles