Friday, September 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

चौपाटी पर रंगदारी और तोड़फोड़ करने वाला हिस्ट्रीशीटर बटला गिरफ्तार

कोटा के गुमानपुरा थाना पुलिस ने चोपाटी क्षेत्र में रंगदारी मांगने, मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर शिवराज उर्फ शिवा उर्फ बटला को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर चोरी, लूट, रंगदारी और मारपीट सहित करीब 24 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वीनी गौतम ने बताया कि शहर में अवैध वसूली और बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

जानकारी के अनुसार परिवादी दौलतराम सिंधी ने 7 अप्रैल 2026 को गुमानपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि वह चोपाटी के पास फुटपाथ पर ‘अजमेरी सोढा’ नाम से ठेला लगाते हैं। 5 अप्रैल की रात आरोपी विष्णु गुर्जर अपने साथी के साथ बाइक पर आया और 13 हजार रुपए की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर गार्ड पुरुषोत्तम के साथ मारपीट की गई और लोहे के पाइप से काउंटर, बल्ब, कुर्सियां और पानी का कैंपर तोड़ दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सुभाष मिश्रा और योगेश शर्मा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 20 मई को मुख्य आरोपी शिवराज उर्फ बटला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

कार्रवाई में महेश कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य सुभाष चन्द्र, राजेश और श्याम गोदारा शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles