Saturday, May 23, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

महंगाई और पेपर लीक के विरोध में NSUI का अनोखा प्रदर्शन, जनता को बांटी ‘मेलोडी’ टॉफी

कोटा में एनएसयूआई प्रदेश सचिव रिद्धम शर्मा के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर में आम जनता को “मेलोडी” टॉफियां बांटकर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर अपना विरोध जताया।

एनएसयूआई प्रदेश सचिव रिद्धम शर्मा ने कहा कि देश का युवा आज बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी समस्याओं से परेशान है। छात्रों की मेहनत के बावजूद बार-बार परीक्षाएं रद्द हो रही हैं और युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है, लेकिन केंद्र सरकार इन मुद्दों पर गंभीर नजर नहीं आ रही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश की असली समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय विदेश दौरों और प्रचार में व्यस्त हैं। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि देश की जनता को “मेलोडी” नहीं बल्कि रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और महंगाई से राहत चाहिए।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आमजन को टॉफियां भेंट करते हुए लोगों से जागरूक होने की अपील की और कहा कि देश को ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए जो युवाओं, छात्रों और आम जनता के हित में काम करे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles