Thursday, May 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का जयपुर में विशाल प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

जयपुर/ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में नीट पेपर लीक मामले को लेकर जयपुर में विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।

इस प्रदर्शन में कोटा से महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुईं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय का घेराव कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण ने देशभर के लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों का विश्वास तोड़ा है। युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को बचाने में पूरी तरह विफल रही है, जिसके कारण छात्रों में भारी आक्रोश है।

IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles