Friday, May 8, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हाजी अब्दुल गनी बने जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव, समर्थकों में खुशी की लहर

बारां। जिला कांग्रेस कमेटी बारां की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकारिणी में नगर परिषद बारां के पूर्व उपसभापति हाजी अब्दुल गनी को महासचिव, अंता नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन मुस्तुफा खान को उपाध्यक्ष तथा पूर्व सरपंच महफूज अली सैय्यद को महासचिव नियुक्त किए जाने पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाइयां दीं।

इस अवसर पर हाजी अब्दुल गनी के निवास पर मौलाना आजाद मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष शेख बहादुर अली,अंजुमन इत्तिहाद-ए-बाहमी के सदर आबिद हुसैन अंसारी तथा जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी ने पहुंचकर फूल-मालाओं से स्वागत कर इस्तकबाल किया

कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन में अनुभवी एवं सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी मिलने से कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी तथा आमजन के कार्यों को गति मिलेगी। इस दौरान अन्ता-मांगरोल विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया तथा पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हंसराज मीणा का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles