Thursday, May 7, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

वरमाला के बाद दुल्हन पक्ष फरार, शादी के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

कोटा के बोरखेड़ा इलाके में शादी समारोह के दौरान ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि वरमाला की रस्म पूरी होते ही दुल्हन और उसका परिवार मौके से फरार हो गया। दूल्हा पक्ष ने इस मामले में लाखों रुपए की ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार साकेत आवास थेकड़ा निवासी स्वरूप सिंह के पुत्र देवेंद्र सिंह की शादी आदर्श नगर निवासी मुस्कान कंवर से तय हुई थी। बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण लड़के वालों ने शादी का पूरा खर्च खुद उठाया। हल्दी, मेहंदी, निकासी, बिंदौरी सहित अन्य रस्मों के लिए करीब 4 लाख रुपए भी दिए गए थे। शादी बिना दहेज के तय हुई थी और समारोह बोरखेड़ा के एक मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया था।मंगलवार रात सभी रस्में धूमधाम से पूरी हुईं और जयमाला भी संपन्न हो गई, लेकिन इसके तुरंत बाद दुल्हन मुस्कान कंवर और उसका परिवार अचानक गायब हो गया। शक होने पर जब दूल्हा पक्ष दुल्हन के घर पहुंचा तो घर बंद मिला और कोई बाहर नहीं आया। मामले को लेकर बोरखेड़ा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है थानाधिकारी अनिल कुमार टेलर ने बताया कि दुल्हन पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज करवाई है कि शादी के अंतिम समय दूल्हा पक्ष ने दहेज की मांग की जिसके चलते विवाद की स्थिति बन गई फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles