कोटा। विजयवर्गीय स्थानीय सभा महावीर नगर केशवपुरा महिला मंडल द्वारा मंगलवार को भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर “प्यासे परिंदों की प्यास बुझाने” के उद्देश्य से गणेश उद्यान में परिंडे वितरण का सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी आगतुक समाज जनों नें सपरिवार एक एक परिंडा पेड़ों पर बांधकर उसमे जल भरने की व्यवस्था करी l
स्थानीय सभा अध्यक्ष मयंक विजय ने जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए पानी एवं दाने की व्यवस्था हेतु महिला मंडल द्वारा पिछले दो-तीन दिनों से निरंतर तैयारियां की जा रही थीं।इसमें कुल 50 जगह पर परिंडे लगाए गए l महिला मंडल ने सामूहिक सहयोग से इस सेवा कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया।*
कार्यक्रम में विजयवर्गीय नवयुवक मंडल, कोटा के अध्यक्ष सीताराम जी विजय, महासभा के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट रविंद्र जी, नवयुवक मंडल के संयोजक विद्याधर सहित वरिष्ठ समाजसेवी विष्णु जी, महावीर , राजेंद्र , रमेश , कैलाश , श्याम मनोहर , स्थानीय सभा के कोषाध्यक्ष धनेश जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय , मनोज ,नितिन ,आदित्य , रामेश्वर एवं आशीष ने भी अपनी सहभागिता निभाई।
महिला मंडल की संयोजिका संतोष विजय ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्मी के मौसम में पक्षियों को राहत पहुंचाना और समाज में सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।
कार्यक्रम में महिला मंडल की कोषाध्यक्ष सुमन , हाड़ौती की पूर्व संयोजिका शिल्पा , कार्यक्रम संयोजिका दीप्ति , कार्यालय सचिव प्रीति , वरिष्ठ समाजसेवी शशि जी, संगीता , संतोष रविंद्र , नीतू , नीलिमा , सोनू , प्रतिभा , गायत्री , उषा , निमिषा , वर्षा , दिव्या , अरुणा , मंजू , अर्पिता , आरती ,ज्योत्सना सहित महिला मंडल की पूरी कार्यकारिणी सहित सह-संयोजिका रश्मि जी, सचिव बृजेश जी, कोषाध्यक्ष ममता , वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंचल , पिंकी एवं अनीता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया!






