स्वर्णरजत मार्केट में एक महिला ज्वेैलरी का वजन करवाने आई तीन-चार दुकानों पर गई जब दुकानदारों ने मना कर दिया, उसे बात से नाराज महिला ने मार्केट के गेट नंबर 8 काव्या ज्वेलर्स के मुनीम के साथ मारपीट कर दी, मुनीम राकेश महावर ने बताया कि एक अनजान महिला ज्वेलरी का वजन करवाने आई, उसे वक्त सेठ की दुकान पर नहीं थे, हम किसी अनजान ग्राहक से कोई लेनदेन भी नहीं करते हैं, मैं जब उसे महिला से कहा कि इसका वजन आप मार्केट के धर्म कांटे पर करवा लो, तो महिला नाराज हो गई, महिला ने दुकान के अंदर आकर मारपीट की, हालांकि इस घटना की रिपोर्ट मुनीम रामपुरा थाने में दर्ज करवा चुका है




