Saturday, August 29, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

वेब सीरीज क्राइम स्टोरी हिमांकन की शूटिंग कोटा के आस-पास होगी

कोटा। मुंबई से आए फिल्म निर्माता-निर्देशक शंकर माही अग्रवाल, रंजीत वर्मा और अभिनेत्री सिमरन सहित टीम ने आगामी वेब सीरीज ‘क्राइम स्टोरी हिमांकन’ की शूटिंग के लिए कोटा और आसपास के क्षेत्रों में लोकेशन का निरीक्षण किया। शहर की प्राकृतिक और शहरी लोकेशनों को देखकर टीम ने संतोष जताया और जल्द ही शूटिंग शुरू करने के संकेत दिए।

पूजा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली इस वेब सीरीज को 10 एपिसोड में तैयार किया जाएगा। इसके कुछ हिस्सों की शूटिंग मुंबई में जबकि प्रमुख सीन कोटा में फिल्माए जाएंगे। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट के जरिए नए कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा, जिसके लिए लीड और अन्य भूमिकाओं का चयन जारी है।

टीम ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में जालंधर, पंजाब और मुंबई से भी कलाकार शामिल होंगे, जिससे वेब सीरीज को विविधता और व्यापकता मिलेगी।

वेब सीरीज की कहानी एक ऐसे युवक ‘मोहन’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे बचपन से ही सच्चाई और ईमानदारी के संस्कार दिए जाते हैं। लेकिन कॉलेज से पास आउट होने के बाद जब वह वास्तविक दुनिया में कदम रखता है, तो उसे समाज का एक अलग और कड़वा चेहरा देखने को मिलता है। धोखा, बेईमानी, झूठ, तलाक, भ्रष्टाचार और पाखंड जैसी स्थितियां उसे मानसिक रूप से तोड़ देती हैं। परिस्थितियों के जाल में फंसकर मोहन अपना मानसिक संतुलन खो बैठता है और एक साइको किलर में तब्दील हो जाता है।

यह वेब सीरीज न केवल रोमांच और सस्पेंस से भरपूर होगी, बल्कि समाज के कड़वे सच को भी उजागर करेगी। कोटा में इस प्रोजेक्ट की शूटिंग से स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को भी बड़ा अवसर मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles