Friday, August 28, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान दिवस मनाया

कोटा। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर सोमवार को कोटा के शहीद स्मारक अंटाघर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

अध्यक्ष अरुण भार्गव (स्वर्गीय देहदानी नेत्रदानी अमिता भार्गव स्मृति संस्थान एवं आनंद अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोटा जंक्शन) ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ जन कल्याण समिति, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड और सिविल डिफेंस संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा संगठन कोटा के चीफ वार्डन शिवदान सिंह मारू के नेतृत्व में सिविल डिफेंस के सदस्य—हनुमान कुशवाह, गणेश लाल गौड़, मास्टर ट्रेनर मनजीत सिंह, युवराज सिंह, मनोज कुमार मीणा, सुरेश वर्मा, ओम प्रकाश शर्मा और दिनेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं पूर्व चीफ वार्डन यज्ञ दत्त हाड़ा, पूर्व डिवीजनल वार्डन रूपचंद शर्मा, वरिष्ठजन कल्याण समिति के प्रचार सचिव एवं सेवानिवृत्त डीजीएम एस.के. अग्रवाल भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने शहीद स्मारक पर श्रमदान कर सफाई व्यवस्था की और तीनों अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया। इस अवसर पर श्री हाड़ा ने शहीदों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके त्याग और बलिदान को प्रेरणास्रोत बताया।

शिवदान सिंह मारू ने कहा कि उनके परिवार की तीन पीढ़ियों ने राष्ट्र और आजादी के लिए योगदान दिया है, ऐसे में इस कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए सभी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में एस.के. अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि संचालन  हाड़ा द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles