Friday, August 28, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

कोटा शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बृजेश (22) पुत्र महावीर, निवासी रामचन्द्रपुरा बालीता रोड कुन्हाड़ी के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता था।

परिजनों के अनुसार बृजेश को शराब पीने की आदत थी और वह अक्सर नशे की हालत में कमरे के अंदर खुद को बंद कर लेता था। रिश्तेदार जीवनलाल ने बताया कि रविवार शाम को भी वह शराब पीकर कमरे में गया और अंदर से कुंडी लगा ली।

काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ। इसके बाद रोशनदान से अंदर झांककर देखा गया तो बृजेश कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई और तुरंत कुन्हाड़ी थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम रूम में भिजवाया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles