Friday, August 28, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में छेड़छाड़ केस से परेशान बुजुर्ग ने की आत्महत्या, परिजनों ने झूठे आरोप में फंसाने की कही बात

कोटा शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्रेम नगर प्रथम निवासी 66 वर्षीय मोहनलाल ने अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी।

परिजनों के अनुसार मोहनलाल की घर के पास ही किराने की दुकान थी और पड़ोस में रहने वाली एक महिला से लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले उधार लिया था, लेकिन पैसे वापस नहीं लौटाए।

परिजनों ने बताया कि जब महिला ने अपनी बेटी को दुकान पर सामान लेने भेजा, तो मोहनलाल ने पुराना हिसाब बाकी होने के कारण सामान देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और महिला ने उद्योग नगर थाने में मोहनलाल के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवा दिया।

परिजनों का आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद से ही मोहनलाल मानसिक तनाव में रहने लगे थे। हालांकि उन्हें जमानत मिल गई थी, लेकिन शिकायत को लेकर लगातार दबाव बना हुआ था। परिजनों का कहना है कि बदनामी और मानसिक परेशानी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles