कोटा/अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग के तत्वावधान में दादाबाड़ी छोटा चौराहे पर स्थित गौतम वाटिका में भव्य होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ l कार्यक्रम में समाज के गणमान्य जनों भामाशाहों एवं सेकड़ों समाज बंधुओ कि उत्साह पूर्ण उपस्थिति में आयोजन को यादगार बना दियाl यह जानकारी संभाग अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने दी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा के संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल तथा परम विशिष्ट अतिथि कोटा के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में, कोटा नगर निगम के प्रतिपक्ष नेता डॉ विवेक राजवंशी, पूर्व विधायक पूनम गोयल, समाजसेवी संदीप चांदीवाला, नवल किशोर गर्ग दादाबाड़ी अग्रवाल सेवा समिति अध्यक्ष सुनील गर्ग मंचासीन रहेl कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वल एवं मंगलमय गणेश वंदना के साथ किया गयाl तत्पश्चात मंशासीन अतिथियों के द्वारा कार्यक्रमों दमें समाज के भामाशाह एवं उत्कृष्ट समाजसेवीयों का सम्मान कर उनके योगदान को सराहाl
कार्यक्रम के अवसर पर मंचासीन अतिथियों का समिति की ओर से स्वागत किया गयाl मुख्य अतिथि अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि समिति द्वारा विगत वर्षों से किया जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता सेवा और संस्कारों को सुदृढ़ करते हैं, उन्होंने विशेष रूप से मोहनलाल अग्रवाल को शुभकामनाएं देते हुए समाज हित में निरंतर कार्य करने का आव्हान किया l परम विशिष्ट अतिथि राजेंद्र प्रसाद गोयल ने अपने उद्बोधन में कहा कि अग्रवाल समाज सदैव सेवा सहयोग एवं समर्पण की भावना के लिए जाना जाता रहा है, ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं और समाज को एकजुट बनाए रखते हैंl इस अवसर पर अन्य मंचासीन अतिथियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये lकार्यक्रम में झालावाड़, अंता, बारां ,बूंदी ,कोटा संभाग सहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवं समाज जनों ने भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई l आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का भावपूर्ण स्वागत किया गया जिसमें आत्मीयता एवं सम्मान की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दीl समारोह के अंत में सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक स्नेह भोज का आनंद लिया जिससे आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की भावना और अधिक प्रगाड़ हुईl यह आयोजन न केवल होली के उल्लास का है प्रतीक बना है बल्कि समाज सेवा सम्मान और एकता का प्रेरणादायक संदेश भी दे गया हैl
कार्यक्रम के अवसर पर निम्न मानव उपस्थित रहे।
संभाग महामंत्री संजय गोयल, महामंत्री गजानंद सिंगल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमोद अग्रवाल, सत्यनारायण गर्ग जैन, डॉ. राहुल मित्तल, जगदीश प्रसाद जैन, मनोज गोयल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, आरके गोयल, श्रीमती कमला मित्तल, रूपा अग्रवाल, आराधना अग्रवाल, भावना अग्रवाल, किरण अग्रवाल, राजदुलारी गोयल, मधु गुप्ता, जयश्री अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, सरिता मित्तल, संगीता गर्ग, कृष्ण गुप्ता, उमा सिंगल, उमा मित्तल, नवीन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, जवाहर जैन, कृष्ण अग्रवाल, आशीष गोयल , कंसुआ से मोहनलाल अग्रवाल, टीकम खंडवाला, वरुण अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, पवन अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, नीरू अग्रवाल, शशि गोयल, लक्ष्मी गुप्ता, अनीता गुप्ता , राखी बंसल, प्रीति अग्रवाल,विशाल अग्रवाल , संतोष अग्रवाल, मनोज गोयल संस्था के कई गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी व समाज सेवको उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।






