Thursday, August 27, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय वानिकी दिवस पर शिक्षा सहकारी का वानिकी सप्ताह आज से 

भारत सिंह चौहान

​कोटा/पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस वर्ष शिक्षा विभाग कर्मचारी गण सहकारी सभा 696 आर (कोटा-बारां) एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ (कोटा दक्षिण) द्वारा विभिन्न संस्थाओं के समन्वय से ‘विश्व वानिकी दिवस’ को एक व्यापक ‘विश्व वानिकी सप्ताह’ के रूप में मनाया जाएगा। यह विशेष अभियान 21 मार्च से प्रारंभ होकर 31 मार्च तक निरंतर चलेगा।

​स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के सचिव प्रकाश जायसवाल ने बताया कि सप्ताह के प्रथम दिन 21 मार्च को स्काउट गाइड कोटा जिला यूथ कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष संगोष्ठी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके तुरंत पश्चात आंवली वन क्षेत्र में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। जिसका नेतृत्व कार्यक्रम संयोजक और यूथ कमेटी के अध्यक्ष मनराज गुर्जर करेंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सीधे तौर पर वनीकरण की प्रक्रिया से जोड़ना है।

​शिक्षा सहकारी के उपाध्यक्ष महेंद्र नागर एवं मंत्री जमनालाल गुर्जर ने बताया कि 11 दिवसीय आयोजन के दौरान जन-जागरण हेतु रैलियों, मानव श्रृंखला, साइकिल रैली और वन हाइक जैसे साहसिक कार्यक्रमों का संचालन होगा। विद्यार्थियों और आमजन की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए रंगोली, चित्रकला, स्लोगन लेखन, भाषण और नारा लेखन जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। साथ ही, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई नर्सरी विकसित करने की दिशा में भी ठोस प्रयास किए जाएंगे।

​सप्ताह के समापन चरणों में पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ देने वाले व्यक्तियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, कर्मठ कार्मिकों और अधिकारियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, वन एवं वन्यजीव संरक्षण पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles