Thursday, August 27, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भामाशाह मंडी विस्तार के लिए लैंड डायवर्जन और डीपीआर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कोटा स्थित कैंप कार्यालय में प्रशासन, वन विभाग, केडीए, नगर निगम और मंडी अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर और क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में भामाशाह मंडी विस्तार, एग्रो पार्क की स्थापना, बरसाती पानी की निकासी, पार्कों का विकास और सिंचाई जैसे विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

मंडी विस्तार के लिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश

बिरला ने कहा कि भामाशाह कृषि उपज मंडी के विस्तार के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाए और डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए, ताकि टेंडर प्रक्रिया भी समय पर आगे बढ़ सके। सभी आवश्यक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वित्तीय स्वीकृतियों के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने और लैंड डायवर्जन की प्रक्रिया तेज करने को कहा। साथ ही अतिक्रमण हटाने और मंडी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने भामाशाह मंडी के निकट एग्रो इंडस्ट्री पार्क स्थापित करने के लिए भूमि चिन्हित करने को कहा। साथ ही फल-सब्जी मंडी के विस्तार और आवश्यकता अनुसार अन्य स्थान पर स्थानांतरण की संभावनाओं पर भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

लोकसभा अध्यक्ष ने परवन परियोजना से सिंचाई के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने को कहा, ताकि परियोजना पूर्ण होने पर किसानों को तुरंत लाभ मिल सके और अधिक से अधिक क्षेत्र सिंचाई के दायरे में आए।

बैठक में देवली अरब रोड स्थित स्मृति वन के विकास, वहां वॉकिंग ट्रैक और योग शेड जैसी सुविधाएं विकसित करने पर चर्चा हुई। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में नए पार्क विकसित करने और झालावाड़ रोड पर साइकिल ट्रैक बनाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles