Tuesday, April 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा डेयरी से गोबरिया बावड़ी तक बनेगा विकास पथ, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को करेंगे शिलान्यास

कोटा। सरस डेयरी से घटोत्कच सर्किल होते हुए गोबरिया बावड़ी चौराहे तक प्रस्तावित विकास पथ का शिलान्यास रविवार को किया जाएगा। विधायक संदीप शर्मा ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर इस सड़क मार्ग का विकास, सौंदर्यीकरण एवं लैंडस्केपिंग कार्य कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को शिवपुरा चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में इस परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर शिवपुरा, किशोरपुरा, हनुमान बस्ती एवं श्याम नगर क्षेत्रों को घड़ियाल सेंचुरी क्षेत्र से डिनोटिफाई करवाने पर क्षेत्रवासियों द्वारा लोकसभा अध्यक्ष का अभिनंदन भी किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को आयोजित बैठक में विधायक संदीप शर्मा ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की तथा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी। पूर्व उपमहापौर योगेन्द्र खिंची, जिला महामंत्री शैलेन्द्र ऋषि, वरिष्ठ नेता गोविंद शर्मा, मण्डल अध्यक्ष विनय आजाद, अक्षय चौधरी, जिला उपाध्यक्ष कविता पचवारिया, प्रदीप कसाना, पूर्व पार्षद प्रतिभा गौतम, पूनम जैन, मण्डल प्रतिनिधि धर्मेन्द्र हाड़ा, हरकचन्द जैन, घीसा सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

30 करोड़ से होंगे विकास कार्य

प्रस्तावित विकास पथ पर लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। इसके तहत मार्ग पर आकर्षक प्रतिमाएं एवं कलाकृतियां स्थापित की जाएंगी। साथ ही मार्ग के जंक्शनों का लैंडस्केपिंग के माध्यम से सौंदर्यीकरण के साथ व़ॉक के बनाएं जाएंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रजातियों के सजावटी पौधे लगाए जाएंगे, पूरे मार्ग पर आकर्षक विद्युतीकरण कार्य भी किया जाएगा, जिससे मार्ग की सुंदरता के साथ-साथ आमजन की सुविधा भी बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles