Tuesday, April 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सोगरिया–मथुरा–सोगरिया विशेष ट्रेन का संचालन

कोटा। कोटा मंडल के यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा सोगरिया–मथुरा–सोगरिया के मध्य द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह गाड़ी कोटा मंडल के इंदरगढ़, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्री महावीरजी, हिंडौन सिटी, बयाना एवं भरतपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि ट्रेन संख्या 02921/02922 सोगरिया–मथुरा–सोगरिया सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का संचालन दिनांक 22 मार्च 2026 से 12 अप्रैल 2026 तक (कुल 07 ट्रिप) अतिरिक्त भीड़ के मद्देनज़र किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 02921 सोगरिया–मथुरा सुपरफास्ट विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को सोगरिया से प्रस्थान कर 08:30 बजे रवाना होगी तथा मार्ग में 09:28 बजे इंदरगढ़, 10:00 बजे सवाई माधोपुर, 10:45 बजे गंगापुर सिटी, 11:13 बजे श्री महावीरजी, 11:28 बजे हिंडौन सिटी, 11:48 बजे बयाना जंक्शन एवं 12:18 बजे भरतपुर जंक्शन होकर 14:05 बजे मथुरा पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 02922 मथुरा–सोगरिया सुपरफास्ट विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को मथुरा से 17:10 बजे प्रस्थान कर मार्ग में 17:38 बजे भरतपुर जंक्शन, 18:08 बजे बयाना जंक्शन, 18:33 बजे हिंडौन सिटी, 18:45 बजे श्री महावीरजी, 19:13 बजे गंगापुर सिटी, 19:58 बजे सवाई माधोपुर एवं 20:28 बजे इंदरगढ़ होकर 22:50 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

कोच संरचना: इस विशेष ट्रेन में 04 सामान्य श्रेणी, 07 शयनयान, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी एवं 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों के समय, ठहराव एवं अन्य जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles