Tuesday, April 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मोहित गौतम निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त, महर्षि गौतम प्रगतिशील मंच का नेतृत्व दो वर्षों तक संभालेंगे

 कोटा। महर्षि गौतम प्रगतिशील मंच के द्विवार्षिक चुनाव में मोहित गौतम को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनके इस चयन से समाज बंधुओं में उत्साह एवं गर्व का माहौल देखने को मिला।

मंच के चुनाव प्रत्येक दो वर्षों में आयोजित किए जाते हैं तथा मोहित गौतम पूर्व में भी अध्यक्ष पद का सफलतापूर्वक दायित्व निभा चुके हैं।

इस अवसर पर टीकम चंद पंचोली, सत्य प्रकाश गौतम, डॉ. घनश्याम आचार्य, श्याम सुंदर शर्मा,नवजीवन गौतम, लोकेश शर्मा, भवानी शंकर गौतम, एडवोकेट कैलाश चंद शर्मा, अक्षय कुमार गौतम, बालकिशन गौतम सहित उपस्थित समाज बंधुओं ने मोहित गौतम का माला एवं दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उनके पिछले कार्यकाल की सराहना करते हुए सभी ने उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मोहित गौतम ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए गर्व का विषय होने के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं समाज के प्रत्येक सदस्य का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताकर यह दायित्व पुनः सौंपा है।

अंत में उन्होंने सभी समाज बंधुओं से सहयोग, मार्गदर्शन एवं एकता बनाए रखने की अपील करते हुए विश्वास दिलाया कि वे पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles