Tuesday, April 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

गुमानपुरा में ‘जोधपुर कचौरी’ पर लापरवाही का आरोप, स्टेपल वाली चटनी को लेकर हंगामा

कोटा। शहर के गुमानपुरा इलाके में स्थित जोधपुर कचौरी दुकान पर खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकान पर चटनी की पॉलीथिन को स्टेपलर पिन से बंद किया जा रहा था, जिससे ग्राहकों की सेहत पर खतरा पैदा हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले भी चटनी के पैकेट में स्टेपल पिन जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे कुछ लोग बीमार भी हुए। इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया।

मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता गुड्डू मरचुनिया मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें सीधे-सीधे लोगों की जान से खिलवाड़ हैं। उन्होंने दुकान संचालक को 5 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि स्टेपल का उपयोग बंद नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।

गुड्डू मरचुनिया ने खाद्य विभाग और प्रशासन से अपील की है कि वे इस मामले में तत्काल जांच कर कार्रवाई करें, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

वहीं, इस पूरे मामले में दुकान संचालक का कहना है कि पहले चटनी के पैकेट को स्टेपलर पिन से बंद किया जाता था, लेकिन अब काफी समय से यह तरीका बंद कर दिया गया है और वर्तमान में धागे से पैकिंग की जा रही है।

फिलहाल, यह देखना बाकी है कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर क्या कार्रवाई होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles