Wednesday, April 22, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में चैत्र नवरात्रा पर वैष्णो देवी मंदिर में घट स्थापना, भक्ति माहौल शुरू

कोटा। महावीर नगर तृतीय सेक्टर 5 स्थित 5-के-28 के सामने बने वैष्णो देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रा के शुभ अवसर पर विधि-विधान अनुसार घट स्थापना की गई। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में रंग गया।

समिति अध्यक्ष रमेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में मां वैष्णो देवी की विशाल दिव्य प्रतिमा का लाल चुनरी और फूल-मालाओं से भव्य एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया। पूजा-अनुष्ठान पंडित भैरवनाथ जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया।

मंदिर समिति के उपाध्यक्ष रंगबहादुर जी एवं कोषाध्यक्ष विश्वम्भर दयाल धाकड़ यजमान के रूप में पूजा में शामिल हुए। प्रथम दिन की पूजा के साथ ही चैत्र नवरात्रा के नौ दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है।

धनेश विजयवर्गीय ‘दिव्य’ ने बताया कि नवरात्रा के दौरान प्रतिदिन दोपहर 3 से 5 बजे तक मां वैष्णो महिला मंडली द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं प्रतिदिन शाम 8 बजे माता की दिव्य आरती होगी, जिसमें श्रद्धालु सामूहिक रूप से भाग लेंगे। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

नवरात्रा के इस आयोजन से क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles