Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेकर गांव पहुंचा दूल्हा, बनी यादगार शादी

जोधपुर। जिले के लूणी विधानसभा क्षेत्र के नंदवान गांव में गुरुवार को एक अनोखी और यादगार शादी देखने को मिली। यहां दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर गांव पहुंचा, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अनोखे नजारे को देखकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।

शादी को बनाया खास और यादगार

समाजसेवी सुमेर बेनीवाल ने बताया कि रमेश बेनीवाल ने अपने बेटे अभिषेक बेनीवाल की शादी को खास और यादगार बनाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की थी। परिवार के अनुसार अभिषेक बेनीवाल का सपना था कि वह अपनी दुल्हन को आसमान के रास्ते अपने गांव लेकर पहुंचे।

गुरुवार को यह सपना उस समय साकार हो गया जब अभिषेक अपनी दुल्हन को लेकर हेलीकॉप्टर से नंदवान गांव पहुंचा। बताया गया कि हेलीकॉप्टर ने जोधपुर से उड़ान भरी और गांव पहुंचने से पहले प्रमुख धार्मिक स्थलों के ऊपर से चक्कर लगाते हुए आगे बढ़ा।

हेलीकॉप्टर के गांव में उतरते ही ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया और इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे इलाके में होती रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles