Tuesday, April 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मथुराधीश मंदिर पाटनपोल में धूमधाम से मना श्रीनाथ जी का पाटोत्सव, रंग-गुलाल संग शुरू हुई गीली होली

कोटा। पाटनपोल स्थित मथुराधीश मंदिर में श्रीनाथ जी का पाटोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। वसंत पंचमी से प्रारंभ हुई 40 दिवसीय होरा परंपरा के अंतर्गत भक्तों ने रंग, गुलाल और अबीर के साथ होली खेलकर उत्सव को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर प्रथम पीठ युवराज मिलन बावा ने विधि-विधान से ठाकुर जी को गुलाल अर्पित की और पिचकारी से रंगों की वर्षा की। मंदिर परिसर भक्तिरस और उल्लास से सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने भी ठाकुर जी के साथ होली खेलते हुए अपनी आस्था प्रकट की।

कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने परंपरा अनुसार महाराज इज्येराज सिंह को बीड़ा भेंट किया। मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

आयोजकों ने बताया कि वसंत पंचमी से शुरू हुई सूखी होली का आज से समापन हो गया है और अब गीली होली की शुरुआत हो गई है। होली पर्व तक प्रतिदिन मंदिर परिसर में रंग-गुलाल उड़ते रहेंगे और भक्त ठाकुर जी के साथ होली खेलने का आनंद लेंगे।

मथुराधीश मंदिर में आयोजित यह पाटोत्सव धार्मिक आस्था, परंपरा और संस्कृति का अनुपम संगम बन गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles