Tuesday, April 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पर्यावरण प्रेम का ढोंग कर रहे हैं अरावली के हत्यारे: आबिद खान

पर्यावरण प्रेम का ढोंग कर रहे हैं अरावली के हत्यारे: आबिद खान

कोटा। नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं हाड़ौती के वरिष्ठ समाजसेवी आबिद खान ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जिन लोगों ने अरावली पर्वतमाला की छाती चीरकर उसके विनाश की साजिश रची, आज वही लोग पर्यावरण संरक्षण का ढोंग कर रहे हैं। खान ने जारी बयान में कहा कि प्रदेश में वास्तविक विकास कार्यों के बजाय केवल सरकारी विज्ञापनों और ब्रांडिंग पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। हाड़ौती क्षेत्र में 152 करोड़ रुपए के लोकापर्ण कार्यक्रमों को उन्होंने केवल कागजी बताया और सवाल उठाया कि क्या धरातल पर वास्तव में एक भी ईंट लगी है या यह केवल प्रचार और शेय बटोरने की राजनीति है।

उन्होंने कहा कि “2 साल बनाम 5 साल” जैसे जुमले अब जनता को मजाक लगने लगे हैं। सरकार बालिकाओं को दो वर्षों में एक स्कूटी तक नहीं दे पाई, वहीं सेनेटरी नैपकिन जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं भी बंद कर दी गई हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए खान ने कहा कि ईआरसीपी योजना और अन्य विकास परियोजनाएं ठंडे बस्ते में चली गई हैं, जबकि सरकार केवल अपनी पीठ थपथपाने में लगी है।

खान ने जल जीवन मिशन (JJM) के दावों को भी “सफेद झूठ” करार देते हुए कहा कि सरकार पानी पहुंचाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि जनता आज भी पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है। अंत में उन्होंने कहा कि झूठे वादों और खोखली घोषणाओं के कारण अब जनता का सरकार और सत्ताधारी पार्टी से विश्वास पूरी तरह उठ चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles