Tuesday, April 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

आयुक्त ममता तिवाड़ी ने विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर

कोटा। सोमवार को कोटा विकास प्राधिकरण की आयुक्त ममता कुमारी तिवाड़ी ने शहर में प्रगतिरत विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्ता एवं कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी कार्य निर्धारित समयसीमा एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं।

निरीक्षण की शुरुआत श्रीनाथपुरम स्थित स्टेडियम से की गई, जहां फुटबॉल ग्राउंड में चल रहे मिट्टी भराई कार्य की गुणवत्ता का परीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिम के ऊपर निर्माणाधीन हॉल एवं वॉकिंग ट्रैक का भी निरीक्षण किया गया। स्टेडियम परिसर में बन रहे नए बास्केटबॉल कोर्ट को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

इसके पश्चात आयुक्त ने श्रीनाथपुरम सेक्टर-सी में सीसी रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा थर्ड पार्टी गुणवत्ता परीक्षण अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता परीक्षण संतोषजनक पाए जाने के बाद ही संवेदक को भुगतान किया जाए।

आर.के. पुरम क्षेत्र में विकसित किए जा रहे पार्कों का निरीक्षण करते हुए सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया गया। वहीं बालाजी मार्केट स्थित यूआईटी ऑडिटोरियम में चल रहे नवीनीकरण कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा बसंत विहार क्षेत्र में पार्क एवं सीसी रोड निर्माण कार्यों तथा संत रैदास सामुदायिक भवन के नवीनीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। आयुक्त ने पार्कों की दीवारों पर उच्च गुणवत्ता का पेंट उपयोग करने तथा निर्माण सामग्री की नियमित तकनीकी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता पंकज कुशवाह, सहायक अभियंता नितिन नागर, कनिष्ठ अभियंता अनुराग शर्मा, मुकेश महावर एवं संबंधित संवेदक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles