Tuesday, April 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा सवा करोड सोना चोरी मामला: पश्चिम बंगाल से दो आरोपी गिरफ्तार

कोटा शहर में सवा करोड़ रुपए की सोना चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस की दो विशेष टीमों ने लगातार 11 दिनों तक पश्चिम बंगाल और मुंबई में दबिश देकर आरोपियों की तलाश की। इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से हुगली जिले के ग्रामीण क्षेत्र से दोनों को गिरफ्तार किया गया।

आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कुरबानी मंडल (39) और इमरान मलिक (19) शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों ने आर्थिक तंगी के चलते सुनियोजित तरीके से चोरी की योजना बनाई थी।

पुलिस के अनुसार, इमरान मलिक को फर्जी आधार कार्ड के जरिए ज्वेलरी कारखाने में काम पर लगवाया गया था। उसने मौका पाकर तिजोरी की चाबी चुराई और वहां रखे सोने को लेकर फरार हो गया। इसके बाद वह अपने साथी के साथ पश्चिम बंगाल भाग गया।

दोनों आरोपियों को ट्रांजिट वारंट पर कोटा लाया गया है। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि चोरी किए गए सोने की बरामदगी की जा सके।

फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों आरोपी किसी अन्य चोरी या आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं या नहीं। मामले की गहनता से जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles