Tuesday, April 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

छावनी भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र मेघवाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

-रामावतार राठौर

कोटा/श्री मंगलेश्वर महादेव व्यायाम शाला अध्यक्ष एवं छावनी भाजपा मंडल अध्यक्ष  नरेंद्र मेघवाल का जन्मदिन उनके राजनीतिक मित्रों, स्टाफ एवं समाजबंधुओं द्वारा प्रेमपूर्वक और धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, शुभचिंतक और समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नरेंद्र मेघवाल  अपनी सादगी, नम्र स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने व्यवहार और कार्यशैली से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया है। वे सामाजिक कार्यों, शिविरों, संगोष्ठियों एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों में हमेशा सक्रिय रूप से भाग लेते रहते हैं।

उनका सादगीपूर्ण जीवन और निरंतर मेहनत समाज, देश और राजनीति में उनकी मजबूत पहचान का प्रतीक है। आज उन्होंने अपने परिश्रम और समर्पण से एक अलग मुकाम हासिल किया है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles