कोटा शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में ओपरा हॉस्पिटल रोड स्थित मुरादाबादी नॉन वेज रेस्टोरेंट की बिल्डिंग अचानक गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मलबे में 10 से 15 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया है और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में रेस्टोरेंट संचालित होता था, जहां हादसे के समय कई लोग मौजूद हो सकते हैं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
फिलहाल दबे हुए लोगों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और नगर निगम की टीम मामले की पड़ताल में जुटी हुई






