Sunday, September 6, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

वांछित फाउंडेशन दिल्ली टीम ने लोहड़ी और मकर संक्रांति का जश्न वृद्धजनों संग मनाया

-भारत सिंह चौहान✍️

कोटा/वांछित फाउंडेशन दिल्ली की टीम ने माता राम बेटी वृद्ध आश्रम में लोहड़ी का कार्यक्रम दिनांक 13 जनवरी, 2026 को आयोजित किया। लोहड़ी पूजन पर आग जलाकर पूरी टीम ने उसके चारों ओर घूम केपूजा की व प्रसाद चढ़ाया।लोहड़ी पूजन के बाद स्नैक्स,गजक,पॉपकॉर्न, रेवड़ी, मूंगफली को प्रसाद के रूप में वितरित कर सभी से आशीर्वाद लिया। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी व तिल के लड्डू प्रसाद के रूप में वितरित किए।

मकर संक्रांति का महत्व

डॉ. सुनीता मेहरोत्रा ने कहा कि मकर संक्रान्ति पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायण भी कहते हैं। 14 जनवरी के बाद से सूर्य उत्तर दिशा की ओर अग्रसर होता है। इसी कारण इस पर्व को ‘उतरायण’ (सूर्य उत्तर की ओर) भी कहते है। वैज्ञानिक तौर पर इसका मुख्य कारण पृथ्वी का निरंतर 6 महीनों के समय अवधि के उपरांत उत्तर से दक्षिण की ओर वलन कर लेना होता है।

लोहड़ी पर्व का महत्व

डॉ. सुनीता मेहरोत्रा ने कहा कि लोहड़ी अग्नि समृद्धि, नई शुरुआत और नकारात्मकता के अंत का प्रतीक मानी जाती है। वांछित फाउंडेशन की ओर से डॉ. सुनीता मेहरोत्रा ने लोहड़ी पर्व एवम् मकर संक्रांति पर देशवासियों के सुख, समृद्धि, शान्ति, एकता, यश-कीर्ति, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, खुशहाली और सम्पन्नता की प्रार्थना करते हुए सभी को की हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles