बारां। जिलाध्यक्ष कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ बारां शाहिद इकबाल भाटी ने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इसकी आड़ में लोकतंत्र पर सुनियोजित हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में ऑफलाइन आपत्तियाँ दर्ज होना चिंता का विषय है और इससे प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं।
भाटी ने आरोप लगाया कि फर्जी आपत्तियाँ देने में भाजपा से जुड़े कुछ बूथ लेवल कार्यकर्ताओं की भूमिका सामने आ रही है। जबकि चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार एक BLO एक दिन में 10 से अधिक आपत्तियाँ दर्ज नहीं कर सकता। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर वैध मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है, जो संविधान के खिलाफ है।
इस मुद्दे पर जाकिर मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बारां ने इसे चुनावी पारदर्शिता पर हमला बताया,
शाहिद कुंडी पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने कहा कि कमजोर वर्गों के मताधिकार को निशाना बनाया जा रहा है,वहीँ
सत्येन्द्र कुमार गोयल प्रदेश सचिव कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ ने निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और मतदाता अधिकारों की सुरक्षा की मांग की। साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।






