रामावतार राठौर ✍️
कोटा/15वीं राज्य स्तरीय सीनियर पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सुनील कुमार साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इससे पहले वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कुल 13 पदक हासिल कर चुके हैं, वहीं राष्ट्रीय स्तर पर लगातार छह पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। बीते तीन वर्षों में सुनील अब तक कुल 20 पदक जीत चुके हैं, जिनमें 12 स्वर्ण पदक शामिल हैं। इन उपलब्धियों के दम पर अब वे छठी बार राष्ट्रीय स्तर की पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सुनील कुमार साहू का सपना है कि वे भविष्य में पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाएं। अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय वे अपनी मां को देते हैं, जिन्होंने दिन-रात मेहनत मजदूरी कर अपने बेटे के सपनों को जिंदा रखा और उसे इस मुकाम तक पहुंचाया। साथ ही सुनील ने तरुण शर्मा, अजीत सिंह राठौड़ और पवन राव सर ने आर्थिक रूप से सपोर्ट किया ओर हिम्मत सिंह गुर्जर सर सचिव दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने निरंतर समर्थन देकर उनका हौसला बढ़ाया। सुनील का सुनील की यह उपलब्धि न केवल पैरा खिलाड़ियों के लिए बल्कि समाज के हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है, जो कठिन परिस्थितियों में भी बड़े सपने देखने का साहस रखता है सुनील ने भाई पापा बहन तीनों को खोया फिर 5 साल खेल ने असफलता उसके बाद भी सुनील ने भारत का नाम रोशन किया इंटरनेशनल सिल्वर मेडल जीतकर





