कोटा /संसद विजिट – यादें’ (भाग-1 एवं भाग-2) तथा ‘कोटा टूरिज़्म’ जैसी चर्चित पुस्तकों के लेखक परमानन्द गोयल की नवीन प्रेरणादायी कृति ‘विचारों की उड़ान : जीवन आपका, नज़रिया आपका और दृष्टिकोण भी आपका’ को पाठकों एवं विशेष रूप से युवा वर्ग से व्यापक सराहना प्राप्त हो रही है।
परमानन्द गोयल ने यह पुस्तक भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद गोयल को डीआईजी से आईजी पद पर पदोन्नति के शुभ एवं गौरवपूर्ण अवसर पर ससम्मान भेंट की।
पाठकों का मानना है कि यह कृति जीवन के विभिन्न पहलुओं को सकारात्मक, संतुलित एवं रचनात्मक दृष्टिकोण से देखने की प्रेरणा देती है। पुस्तक आत्मचिंतन, मूल्यबोध एवं सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करते हुए पाठकों को आत्मविकास की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करती है।






