Tuesday, June 2, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

केडीए की जवाहर नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई

कोटा/कोटा विकास प्राधिकरण प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार थाना अधिकारी सत्यनारायण एवं नगर निगम की अतिक्रमण टीम के संयुक्त नेतृत्व में आज जवाहर नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

इस अभियान के दौरान सार्वजनिक मार्गों एवं सरकारी भूमि पर किए गए अस्थायी व स्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा में सुधार हुआ। कार्रवाई के समय पुलिस बल एवं नगर निगम का अमला मौके पर मौजूद रहा, जिससे कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles