Friday, October 16, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सोनिया–राहुल का करीबी बताकर टिकट दिलाने का झांसा, 10 लाख की ठगी करने वाला कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

कोटा। सोनिया गांधी और राहुल गांधी का करीबी बताकर विधानसभा चुनाव में टिकट दिलवाने का झांसा देकर 10 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक कांग्रेसी नेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी विजय श्रीवास्तव के रूप में हुई है।

रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस के अनुसार फरियादी बृजमोहन महावर ने मार्च 2024 में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। महावर कांग्रेस सेवादल का कार्यकर्ता है और वह बूंदी जिले की केशोरायपाटन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहता था। इसी दौरान वर्ष 2023 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान यूपी के सुल्तानपुर निवासी विजय श्रीवास्तव से हुई।

आरोपी ने स्वयं को कांग्रेस का बड़ा नेता बताते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी से नजदीकी संबंध होने का दावा किया। उसने कहा कि वह विधानसभा चुनाव का टिकट दिलवा सकता है। इस झांसे में आकर फरियादी ने आरोपी को अलग-अलग किस्तों में 10 लाख रुपए दे दिए।

पैसे लेने के बाद जब टिकट नहीं मिला और फरियादी ने रकम वापस मांगी, तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने रेलवे कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कराया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी विजय श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश में जिला संगठन से जुड़ा रह चुका है और उसने फिल्म सेंसर बोर्ड का सदस्य होने का भी दावा किया था। तकनीकी साक्ष्यों और शिकायत के आधार पर रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि उसने इस तरह की ठगी और किन-किन लोगों से की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles