Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

“नेशनल हेराल्ड केस में राजनीतिक षड्यंत्र का आरोप—कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम कलक्टर को सौंपा ज्ञापन”

कोटा।नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष (हाड़ौती) वरिष्ठ समाजसेवी आबिद खान, कोटा जिला अध्यक्ष नितिन गौतम तथा संभागीय महासचिव तेजपाल सिंह सभरवाल के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने कोटा कलक्टर एवं एडीएम यादव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा।

जिला अध्यक्ष नितिन गौतम ने बताया कि पिछले दो वर्षों से नेशनल हेराल्ड केस की जांच जारी है, लेकिन अब तक किसी भी कांग्रेसी नेता—चाहे  राहुल गांधी हों या सोनिया गांधी—के खिलाफ कोई सबूत सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि 719.50 करोड़ रुपये की जिस प्रॉपर्टी का जिक्र किया जाता है, उसका कोई स्पष्ट खुलासा भी नहीं हुआ है।

प्रदेश अध्यक्ष आबिद खान ने कहा कि यदि 2023 से 2025 के बीच किसी भी तरह का भ्रष्टाचार हुआ होता तो देश के उच्च अधिकारी और जांच एजेंसियां उसे छोड़ती नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी माहौल को प्रभावित करने और कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करने के उद्देश्य से राजनीति से प्रेरित षड्यंत्र रचे जा रहे हैं।

नेताओं का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी, चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के कारण, कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व—राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी—की छवि को नुकसान पहुँचाने की “सुनियोजित कोशिश” कर रही है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित कार्रवाइयों को रोका जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों में

प्रदेश अध्यक्ष आबिद खान, जिला अध्यक्ष नितिन गौतम, संभागीय महासचिव तेजपाल सिंह सभरवाल, रईस अब्बासी, राजेंद्र मेरोठिया, रईस चौधरी, आशिक खान, मोइन अब्बासी, साहिल खान, जाकिर नेम, युवराज, देवेश, अनुज, अंकित सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles