Saturday, September 19, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में दिव्य संत समागम: आध्यात्मिक प्रवचनों से गूंजी नवदुर्गा माता मंदिर की धरा

कोटा। महावीर नगर विस्तार योजना, सेक्टर–3 स्थित नवदुर्गा माता मंदिर प्रांगण में  एक दिवसीय संत समागम और आध्यात्मिक प्रवचन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मक विचार और मानव कल्याण के संदेश प्राप्त किए।

कार्यक्रम में कबीर पारख संस्था के राष्ट्रीय उदघोषक परम पूज्य संत प्रभाकर साहेब, नेपाल के कबीर सत्संग आश्रम से पधारे संत आदर्श दास साहेब, और गुरु बोध साहेब ने गुरु महिमा, जीवन की सार्थकता, पारिवारिक सुख-शांति एवं आध्यात्मिक उत्थान पर ओजस्वी प्रवचन दिए। संतों के उद्बोधनों ने श्रद्धालुओं में नव मानव चेतना और जागृति का दीप प्रज्वलित किया।

कार्यक्रम का सफल और प्रभावशाली संचालन डाॅक्टर शिव लहरी द्वारा किया गया।

इस दिव्य समागम को सफल बनाने में गोकुल धाम सोसाइटी के गणमान्य सदस्यों तथा कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम, डाॅ. मदन मीणा, अभय सक्सेना, दीपू सिसोदिया, राकेश अरोड़ा, कैलाश पेसवानी, बंटी सुमन, गोपाल लोचवानी आदि का विशेष सहयोग रहा।

अंत में मंदिर के पुजारी रूपनारायण ‘संजय’ ने बाहर से पधारे संतगणों, समाज के सम्मानित नागरिकों और सभी श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles