Tuesday, September 1, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मानव में ईश्वर का वास होता है, और मानवीय सेवा ईश्वरीय सेवा है : आईजी

कोटा/संत कंवरराम सिंधी धर्मशाला की ओर से हर माह की 20 तारीख को लगाए जाने वाले नेत्र जांच व मोतियाबिंद आॅपरेशन शिविर का आयोजन गुरूवार को सिंधी धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र कुमार गोयल ने आॅपरेशन के पश्चात उपस्थित लाभार्थियों को चश्मों का वितरण किया। सिंधी धर्मशाला समिति के अध्यक्ष गिरधारी पंजवानी ने कहा कि करीब 20 साल से यह शिविर अंधता निवारण समिति के सहयोग से आयोजित किए जाते है। यहां कोटा संभाग सहित एमपी के आसपास से भी लोग आते हैं। सभी को रहने, खाने, दवा एवं चश्में का वितरण किया जाता है। आॅपरेशन भी निशुल्क डॉ. सुधीर गुप्ता के यहां कराए जाते हैं। इस अवसर पर आई जी गोयल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मानव शरीर में ईश्वर का वास होता है, और मानव सेवा ईश्वरीय सेवा होती है। हर वर्ग के लोगों की सेवा करना सराहनीय है। आईजी गोयल का इस दौरान समिति सदस्यों की ओर से माल्यार्पण कर, साफा बांधकर स्वागत किया गया। डॉ. दिपेश छबलानी ने रेटीना और कालापानी की जांच कर उचित परामर्श दिया। इस दौरान 80 लोगों को आॅपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। समिति के सचिव दमोदर वनवानी ने कहा कि शिविर के दौरान 400 से 500 लोग आते हैं, जिसमें मोतियाबिंद के चयनित व्यक्तियों का आॅपरेशन कराया जाता है, अब तक रीब 5 हजार आपरेशन संस्था द्वारा कराए जा चुके हैं। महेश आहुजा ने कहा कि निशुल्क नेत्र शिविर के साथ ही यहां मानवीय सेवा के रूप में अन्य सेवा कार्य भी किए जाते हैं। शिक्षा, चिकित्सा, निर्धन बेटियों के विवाह में भी मदद की जाती है। इस अवसर पर भाटिया ग्रुप के निदेशक प्रेम भाटिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन जयसिंघानी, दीपक राजानी, कोषाध्यक्ष वसंत दयानी, सतपाल चावला, दीपक कटारिया, जम्बु गेरा, श्याम चावला, श्रीचंद कृपलानी, दिव्या सहित कई लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles