Wednesday, August 26, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

आत्मनिर्भर भारत ही, विकसित भारत का आधार – दामोदर अग्रवाल

कोटा । भारतीय जनता पार्टी शहर जिला कोटा द्वारा नेक्स्ट जेन जीएसटी व प्रबुद्ध वर्ग संवाद कार्यक्रम का आयोजन सांसद व भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, रेड क्रोस सोसायटी प्रदेश अध्यक्ष राजेश बिरला, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन के सानिध्य में शोपिंग सेंटर स्थित, रोटरी बिनानी सभागार में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान सम्मेलन में पधारें प्रबुद्धजन गोविंदराम मित्तल, रामगोपाल अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, कुलदीप माथुर, विशाल माहेश्वरी, व अशोक झमटानी को दुपट्टा व मोतीमाला पहनाकर स्वागत अभिंनदन किया गया।

*आत्मनिर्भर भारत ही, विकसित भारत का आधार*

मुख्य वक्ता दामोदर अग्रवाल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज संसार में मंदी का दौर है, परंतु भारत तेजी से आर्थिक रूप से बढता देश हैं, टेक्स स्लेब को भी कम कर दिया, यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है। देश के सभी वर्ग, व्यापारी, उद्योगपति, महिला, किसान, युवा सभी के सहयोग से ही आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा किया जा सकता हैं। व्यापारी, उद्यमी स्वदेशी उत्पाद को खरीदें व बेचें व आमजन स्वदेशी उत्पाद की ही खरीददारी करे तो देश का पैसा, देश में ही रहेगा, तथा वो देश के विकास मे काम आयेगा। तभी जाकर देश आत्मनिर्भर बनेगा तथा आत्मनिर्भर भारत ही, विकसित भारत का आधार है।

अग्रवाल ने नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार पर प्रकाश डालते हुए बताया की –

-कर संरचना का बदलाव कर पूरी व्यवस्था को आसान और पारदर्शी बनाया गया।

-रोजमर्रा के सामानों पर जीएसटी को 12-18 से घटाकर 5 प्रतिशत या शून्य कर आम परिवारों को राहत प्रदान की है।

-किसानों के लिए सुधार कर ट्रैक्टर, टायर, कीटनाशक और सिंचाई उपकरण पर दर 12-18 प्रतिशत से घटाकर केवल 5 प्रतिशत कर, कृषि उपकरण सस्ते किये गये जिससे खेती की लागत कम होगी।

-स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर 18 प्रतिशत जीएसटी को अब शून्य कर दिया गया। दवाइयों और ऑक्सीजन पर भी दरें कम की गई हैं।

-इसी प्रकार, कॉपियाँ, पेंसिल और नोटबुक जैसी शिक्षा सामग्री पर 12 प्रतिशत से शून्य कर दिया गया है। यानी स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी वस्तुएँ अब सस्ती हुई हैं।

-वाहन क्षेत्र में कार और बाइक पर 28 प्रतिशत से 18 प्रतिशत कर आमजन को राहत प्रदान की गयी।

-पहले विलासिता और तंबाकू उत्पादों पर अलग-अलग दरें थीं। अब मोदी सरकार ने स्पष्ट करते हुए इन पर 40 प्रतिशत कर लगाया है।

-पहले 2017 में करदाता संख्या केवल 65 लाख थी। अब मोदी सरकार के सुधारों के बाद यह बढ़कर 1.5 करोड़ से अधिक हो गई है।

-पहले जीएसटी संग्रह लगभग ₹11 लाख करोड़ तक था, अब 2024-25 में यह बढ़कर ₹22.08 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया है।

-अप्रैल-अगस्त 2025 में ही ₹10.04 लाख करोड़ का संग्रह हुआ है। यानी कर आधार बढ़ा है और राजस्व मजबूत हुआ है।

*पीएम मोदी व उनकी नीतियों पर विश्वास करना*

प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर हम सभी को विश्वास करना चाहिये तथा सामाजिक सद्भाव के साथ, स्वदेशी के प्रति भावना को लेकर देश को मजबूत बनाया जा सकता हैं।

*पीएम मोदी के स्वेदशी आह्वान को आत्मसात करने की जरूरत*

रेड क्रोस सोसायटी प्रदेश अध्यक्ष राजेश बिरला ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वदेशी अपनाने के आह्वान को आत्मसात कर, दैनिक जीवन में अपनाने की जरूरत है।

*सभी की सहभागिता से देश बनेगा मजबूत*

विधायक कोटा दक्षिण संदीप शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को विकसित भारत बनाने के लिये पूरी प्रतिबद्धता, कडी मेहनत के साथ कार्य कर रहे है। इस संकल्प को पूरा करने के लिये हम सभी को इसमें अपनी सहभागिता पूरी प्रतिबद्धता के साथ देनी हैं।

*हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के संकल्प से ही, देश बनेगा आत्मनिर्भर*

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कोटा शहर द्वारा सेवा पखवाडा की कडी में आयोजित आज इस सम्मेलन में आमंत्रित कोटा शहर के विभिन्न क्षैत्रों में विशेषज्ञों से संवाद कर, स्वदेशी उत्पाद अपनाकर, देश को मजबूत बनाने, देश को आत्मनिर्भर बनाने, में अपनी सहभागिता देने का आग्रह किया गया हैं। हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के संकल्प से ही, देश आत्मनिर्भर बनेगा।

प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी ने नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार कर, दिपावली से पहले व्यापारियों व आमजन को दिपावली का बहुत बडा तोहफा दिया है। आम परिवार की जरूरी वस्तुओं को सस्ता किया गया है, वहीं विलासिता की वस्तुओं पर अधिक कर रखा गया है। इसके लिये आज इस सम्मेलन के माध्यम से हम सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद प्रेषित करते है।

*कोटा शहर से विभिन्न क्षैत्रो से प्रबुद्धजनो का सम्मेलन*

प्रबुद्ध वर्ग संवाद संयोजक आनंद राठी व सहसंयोजक संदीप अग्रवाल ने बताया की विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत विषय पर आज प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन में उद्योग, शिक्षा, विज्ञान और समाज सेवा से जुडे विशेषज्ञों, उद्यमियों, शिक्षाविदों को आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम में व्यापार संघ से अशोक माहेश्वरी, उद्यमी गोविंद राम मित्तल,हुकम मंगल, सेवा पखवाडा कोटा संभाग प्रभारी हेमंत विजय, नैक्स्ट जेन जीएसटी कार्यक्रम के जिला संयोजक रितेश चित्तौडा, सह संयोजक मिलिंद विजय, जसपाल अरोडा, सेवा पखवाडा के संयोजक शैलेन्द्र ऋषि, सहसंयोजक मोनिका माहेश्वरी, आत्मनिर्भर भारत संयोेेजक महावीर नायक, महामंत्री रामलाल टटवाडिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी सहित कोटा शहर से उद्यमी, व्यापारी व विभिन्न समाज से प्रबुद्धजन उपस्थित रहें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles