कोटा/ रविवार को *अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग* के तत्वाधान में *श्री महाराजा अग्रसेन जी का 51 किलो दूध से अभिषेक किया गया
महामंत्री गजानंद सिंघल ने बताया कि अग्रकुल महाराजा अग्रसेन जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत आज प्रातः 10:30 बजे अग्रकुल महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा का अग्रसेन चौराहा नयापुरा पर 51 किलो दूध से अभिषेक किया गया।
संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री संदीप अग्रवाल चांदीवाला, अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रादेशिक सेवारत वैश्य संस्था कोटा श्री हुकम जी मंगल, विशेष अतिथि संभागीय महामंत्री श्री संजय जी गोयल की उपस्थिति में अभिषेक किया गया। अतिथि द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अग्रवाल ने बताया कि आज के कार्यक्रम में समाज के नवीन अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, नीरज गोयल, दिनेश अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, मुकेश गोयल,राखी बंसल, विजय गुप्ता, शशि गोयल, अंबिका गर्ग, संगीता गर्ग, नीरू अग्रवाल, राखी बंसल, एवं संस्था के कई गणमाननीय सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।






