Friday, April 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भारतेंदु बाबू हरिश चंद जी की 175 वीं जयंती बड़े हर्ष उल्लास से मनाई गई

आज भारतेंदु बाबू हरिश चंद जी की 175 वीं जयंती बड़े हर्ष उल्लास से मनाई गई।अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग के तत्वाधान में हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी अग्रवाल समाज के गौरव भारतेंदु बाबू हरिश चंद जी की जयंती के उपलक्ष में आज प्रातः 10 बजे लाडपुरा जगदीश होटल के पास में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई।

संभाग महामंत्री संजय गोयल, महामंत्री गजानंद सिंघल ने बताया कि लगातार पिछले कई वर्षों से संभाग अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रवाल समाज के महान पुरुष की जयंती मनाते आ रहे हैं।

आज उनकी 175 वीं जयंती पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

अग्रवाल ने बताया कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी नवल किशोर जी गर्ग, विशेष अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व महामंत्री श्री पी पी गुप्ता थे। अतिथियों ने भारतेंदु बाबू हरिश चंद जी की जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा ऐसे महान पुरुष से अग्रवाल समाज के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए कि जहां एक दो भाषा का उपयोग करने में कठिनाई होती है वहां भारतेंदु बाबू हरीशचंद जी अग्रवाल समाज के गौरव व हिंदी साहित्य व पत्रकारिता के जनक 22 भाषा का उपयोग करते थे।

और 35 वर्ष की आयु में उनका निधन होना यह बड़ा दुख का विषय रहा। संस्था की महिला महामंत्री रूपा अग्रवाल ने बताया कि आज के कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद जी अग्रवाल, डॉ. राहुल मित्तल, मुकेश गुप्ता, केशव मित्तल,  संगीता गर्ग, भावना अग्रवाल, किरण अग्रवाल, एवं समाज के कई गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles