कोटा। रेलवे ने कोटा के पास डकनिया तलाव रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अब न्यू कोटा कर दिया है। कोड भी DKNT से बदलकर NKOT कर दिया गया है। रेलवे ने स्पष्ट किया कि नाम के अलावा स्टेशन की सभी व्यवस्था पहले की तरह ही रहेंगी।
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले सरकार ने इस स्टेशन का नाम बदलने की घोषणा की थी।
डकनिया स्टेशन का नाम अब न्यू कोटा






