Friday, April 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

महावीर नगर द्वितीय गणेश मंडल द्वारा बाल मेले का आयोजन

कोटा। महावीर नगर गणेश मंडल के तत्वावधान में बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता ने आध्यात्मिक वातावरण में चार चांद लगा दिए। गणपति बप्पा की वंदना से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम ने न केवल धार्मिक माहौल बनाया बल्कि बच्चों को व्यापारिक ज्ञान और प्रबंधन कौशल भी सिखाया। मेले का संचालन अजय नागर और गोविंद आहूजा ने कुशलतापूर्वक किया। लायंस क्लब कोटा टेक्नो की अध्यक्ष डॉ. क्षिप्रा गुप्ता कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहीं और आयोजन व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। बाल मेले में बच्चों द्वारा लगाई गई विभिन्न स्टॉल्स, गेम्स, पाव भाजी, जूस, भेलपुरी आदि ने मेले में आए सभी आगंतुकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर नमन, नंदिनी, भव्या , आरोह सहित कई बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आकर्षक और व्यवस्थित स्टॉल्स के आधार पर भव्या की स्टॉल को विजेता और नंदिनी की स्टॉल को उपविजेता घोषित किया गया। लायंस क्लब कोटा टेक्नो की अध्यक्ष डॉ. क्षिप्रा गुप्ता ने कहा, बच्चों को इस तरह के आयोजनों से प्रोत्साहन मिलता है। यह न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है बल्कि उनमें जिम्मेदारी, व्यापारिक समझ और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। समाज में संस्कारों के साथ आत्मनिर्भरता की सीख देने का यह प्रयास सराहनीय है। महावीर नगर गणेश मंडल का यह प्रयास बच्चों की रचनात्मकता को मंच देने के साथ-साथ उन्हें जीवन के विभिन्न पहलुओं से जोड़ने का उत्कृष्ट माध्यम बना।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles